X

रात में कंटर थाली बजाकर महिलाओ ने उठाया बंदरों-सुअरों को भगाने का बीड़ा

महिला मंगलदल की महिलाओं का हल्ला बोल

रुद्रप्रयाग छिनका ग्राम पंचायत में बंदरों व जंगली सुअरों से खेती को नुकसान होने से स्थानीय लोग बेहद परेशान है ।

https://youtube.com/shorts/AfYX4MnxgC8?feature=share

छिनका ग्राम पंचायत के महिला मंगलदल के अध्यक्ष कोमल गुसाई के नेतृत्व में महिला मंगलदल की महिलाओं ने रात्रि को एक समूह व झुंड के साथ गस्त लगाकर हाथ में कंटर व थाली व टार्च जलाकर खेतों से जंगली सुअरों को भगाने का बीड़ा उठाया है। रुद्रप्रयाग -छिनका ग्राम पंचायत खेती के लिए व साग सब्जी व फलों के लिए अति उत्तम माना जाता है।

कोमल गुसाई महिला मंगलदल की अध्यक्ष ने बताया दिन में बंदर रात्रि को जंगली सुअरों के द्वारा हमारी खेती को काफी नकसुवान हो रहा है। शासन प्रशासन की तरफ से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है।

इसलिए महिला मंगलदल की महिलाओं ने रात्रि को अपने झुंड में टार्च व कंटर थाली व लाठी लेकर हल्ला बोल करके जंगली सुअरों को भागने का बीड़ा उठाया।

This post was published on 22/08/2023 3:53 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year