X

हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर युवती के साथ स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

हल्द्वानी के स्पा सेंटर में एक दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के रहने वाली एक महिला ने हल्द्वानी के एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया है आरोपी युवक मुखानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम करती है। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर में उसका पैसा भी लगा हुआ है वह पहले से शादीशुदा है इस दौरान स्पा सेंटर का मैनेजर ने उसको झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है ऐसे में अब वह गर्भवती भी हो गई है अब शादी करने से मना कर रहा है।

महिला के तहरीर पर स्पा सेंटर मैनेजर के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है।

This post was published on 25/08/2023 6:01 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year