अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली खान को त्रिपुरा अंडर 23 टीम का कोच चुने जाने पर अल्मोड़ा शहर में खुशी की लहर
अल्मोड़ा-अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट के कोच व द्रोणाचार्य पुरुस्कार से सम्मानित लियाकत अली खान को त्रिपुरा अंडर 23 टीम का कोच चुने जाने पर अल्मोड़ा शहर में खुशी की लहर है।लियाकत अली खान वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविधालय में खेल अधिकारी के रूप में कार्यरत है। खेल प्रेमियों ने लियाकत अली के खेल प्रशिक्षक चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।लियाकत अली खान के दिशा निर्देशन पर एकता बिष्ट व श्वेता वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेल चुकी है और कई खिलाड़ी राज्यो की टीम से खेल रहे हैं।खेल प्रेमियों ने लियाकत अली खान को शुभकामनाएं दी।कई खेल प्रेमीयो ने उनके कार्यालय जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ,शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।शुभकामनाओ देने वालो में ललित लटवाल, दीप सिंह डाँगी,हरीश कनवाल,बहादुर सिंह मनकोटी,विनीत बिष्ट,पंकज बिष्ट, भैरव गोस्वामी,निखिलेश बिष्ट,रियासत खान,हेम तिवारी,ललित कनवाल,चन्दन लटवाल,गणेश बगडवाल,पंकज टम्टा, दीपक शाही आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा। नगर के तुषार बिष्ट का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। तुषाए बिष्ट अल्मोड़ा नगर के धारानौला निवासी है। तुषार का चयन 13 वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तुषार वर्तमान में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत है । तुषार की इस उपलब्धि पर…
अल्मोड़ा में 24वीं उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन के तहत बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्य ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में 24वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सरकार की आली खोल्टा निवासी शुभम कांडपाल का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। शुभम कांडपाल अल्मोड़ा नगर के तल्ला खोल्टा, सरकार की आली निवासी है। शुभम वर्तमान में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत हैं। शुभम की इस उपलब्धि पर संपूर्ण नगर में खुशी…