उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित
प्रदेश में खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए कोटद्वार में पहली से दस सितंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। यह रैली अब 26 नवम्बर से एक दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थियों को एआरओ, लैंसडाउन द्वारानए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन मोबाइलनंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन स्थल विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह सेना कैंप भी पनियाली नदी के बाढ़ की चपेट में आ गया था। जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है। भर्ती स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पहले ही अनुमान जताया जा रहा था कि बारिश का असर भर्ती रैली पर पड़ सकता है।
रानीखेत में कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में चल रही सेना भर्ती रैली के पहले चरण में कल अग्निवीर श्रेणी के पदों का रैली का समापन हो गया । सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित इस रैली में अब तक लगभग 8000 युवाओं ने अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों (जीडी ,तकनीकी…
उतराखंड और उत्तर प्रदेशके अंतर्गत भर्ती वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली ए आर ओ अल्मोड़ा द्वारा 20 जून से आरम्भ की जा रही है । भर्ती प्रक्रिया के बदलाव के बाद यह पहली भर्ती रैली होगी I इस वर्ष भी यह रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम…
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुरू, अग्निवीरों की भर्ती में अब पहले प्रवेश परीक्षा होगी अल्मोड़ा सोमवार को कर्नल आदित्य मिश्रा निदेशक थल सेना भर्ती बोर्ड ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि नई प्रक्रिया के साथ अग्निवीर भर्ती को पंजीकरण शुरू हो गए हैं। नए नियम…