X

बड़ी ख़बर: अल्मोड़ा-हल्द्वानी सड़क मार्ग बंद, यातायात का रुट बदला

नैनीताल अल्मोड़ा लोकल मार्ग फिर बाधित हो गया है।बीती रात करीब 10 बजे मलवा आ गया। इस वजह से सड़क बंद हो गई। पुल को नुकसान भी हुआ है। आज तकनीकी टीम की जांच के बाद पुल को खोला जाएगा। यातायात बाधित होने के कारण अल्मोड़ा के लोगों को अख़बार भी नहीं मिला है।

बता दें कि क्वारब पुल के पास नया पुल बन रहा है। इसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। बीती रात यहां पर पहाड़ी के एक हिस्से का मलवा आ गया। जिससे सड़क में यातायात ठप हो गया। आपदा कंट्रोल रूम अल्मोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार अभी हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को खुटानी-लमगड़ा और रानीखेत भेजा जा रहा है।

This post was published on 01/09/2023 3:20 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post