X

अल्मोड़ा: सुशील साह बने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष


अल्मोड़ा- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की नगर इकाई अल्मोड़ा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील साह को अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष एवं नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है।इसके लिए सुशील साह एवं भैरव गोस्वामी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का आभार व्यक्त किया है।विदित हो कि सुशील साह जनता के बीच काफी लोकप्रिय है तथा जनहित के कार्यों के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं।उनके जिलाध्यक्ष बनने पर लगातार लोगों के द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।

This post was published on 02/09/2023 4:18 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post