X

अल्मोड़ा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी की अध्यक्षता मे संपन्न

विविध समस्याओं पर हुआ विचार विमर्श

अल्मोड़ा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आज यूनियन कार्यालय में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस बैठक में यूनियन की विविध समस्याओ पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक का संचालन करते हुवे यूनियन के महासचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने यूनियन की विविध कार्यक्रमों , पूर्व प्रस्तावो पर प्रकाश डाला तथा इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता एक गरीमापूर्ण कार्य है इसकी गरीमा बनाये रखना पत्रकारों का दायित्व है , बैठक मे इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि इन दिनों पत्रकारों को समय पर सूचनायें ना देकर कुछ ही पत्रकारो को बुलाकर इतिश्री कर दी जाती है।

बैठक में पत्रकारो के लिये समय – समय पर जारी शासनादेशों के अनुरूप पत्रकारों की स्थाई समिति बनाये जाने ,नगर मे बौद्धिक सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई इस अवसर पर नये सदस्यों को भी यूनियन में सदस्यों ने प्रेस क्लब को सक्रिय करने का मामला भी उठाया ।

बैठक में अशोक पांडे निर्मल उप्रेती हरीश भंडारी ,अमित उप्रेती ,दिनेश चंद्र भूपेश उप्रेती , प्रकाश चंद भट्ट के अलावा वेद प्रकाश बेनीवाल दीपक तिवारी संजय भट्ट भुवन जोशी तथा विशेष आमंत्रित पत्रकार जगदीश जोशी व अनिल सनवाल भी मौजूद रहे ।

This post was published on 04/09/2023 1:43 PM

Tags: almora news
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post