X

अल्मोड़ा:नैनी झील में मिला लापता युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार

अल्मोड़ा/नैनीताल। 2 सितंबर को उसे समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव नैनी झील में मिला। सोमवार सितंबर को जाकर युवक की सिनाक्त हो पाई। बता दे कि बीते गुरुवार 31 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन से घर से लापता था। युवक की  पहचान 32 वर्षीय दीपक ताड़ीखेत अल्मोड़ा के निवासी के रूप में हुई है।

मिली सूचना के अनुसार नैनीताल के नैनी झील में दो तीन दिन पूर्व शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।सोमवार पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की है।युवक रक्षा बंधन के दिन से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि इन दिनों उनका हिम्मतपुर हल्द्वानी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास घर के निर्माण का कार्य चल रहा है। वह वहीं था, लेकिन रक्षाबंधन के दिन कहीं चला गया था। युवक मानसिक रूप से बीमार था इसलिए परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

तब से उसकी तलाश की जा रही थी। मीडिया में उसकी फोटो देखने के बाद वह नैनीताल पहुंचे और शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

This post was published on 05/09/2023 7:28 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year