X

अल्मोड़ा: लूट के मामले में काफी समय से फरार चल रहा रामू कट्टा पकड़ा गया

चौखुटिया पुलिस ने लूट के मामले से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रामू कट्टा को गिरफ्तार किया।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 46/2023, धारा- 394/411/34 भादवि से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रमेश जोशी उर्फ रामू कट्टा जो माननीय के समक्ष उपस्थित नही होकर काफी समय से फरार चल रहा था, उक्त वारंटी अभियुक्त को ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलन कर दिनांक-10.09.2023 को चौखुटिया लक्ष्मी होटल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

इससे पूर्व भी रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा को गैरसैण बॉर्डर पर पनडुवाखाल से 24 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था


ये भी पढ़िए https://webfastnews.com/5000-rupee-wanted-arrested-almora-police/

गिरफ्तार अभियुक्त 43 वर्षीय रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा थाना चौखुटिया का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं।

चौखुटिया पुलिस टीम में शंकर कुमार देवी दत्त पांडे और दिनेश चंद्र पांडे शामिल रहे।

This post was published on 11/09/2023 8:31 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post