X

अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश लाने के लिए आज से जनता सड़क में उतर गई है- भू स्वामी अधिकार समिति

सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में कर्बला में जनसभा कर दुगालखोला तक करी पदयात्रा


अल्मोड़ा(11सितंबर)। भू स्वामी अधिकार संघर्ष समिति ने आज शाम पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार 5:00 बजे कर्बला तिराहे पर जनसभा का आयोजन किया।

जिसमे सभी वक्ताओं ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, कि वे न केवल उच्च न्यायालय में पूरी मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ेंगे, बल्कि सरकार को भी तथाकथित अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश लाने के लिएआज से जनता सड़क में उतर गई है।



सड़क में उतरने के क्रम में आज सैकड़ो लोगो के साथ कर्बला में जनसभा कर दुगालखोला तक पदयात्रा की गई।

भू स्वामी अधिकार समिति का मानना है कि हम सभी लोगों को विवश हो कर ये निर्णय लेना पड़ रहा क्यूँकि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ़ मौखिक बयान दिया हुआ है मगर लिखित रूप से किसी भी जिलाधिकारी को कोई भी आर्डर नहीं दिया हुआ है न ही विधानसभा सत्र में इन्होंने अध्यादेश लाने का काम किया है।

सैकड़ो लोग रहें उपस्थित


आज की जनसभा व पदयात्रा में अध्यक्ष गिरीश खोलिया,संरक्षक विनय किरौला, मनोज सनवाल, आनंद सतवाल,रूप सिंह बिष्ट,जसोद बिष्ट,मनीष पांडेय,अजित पवार, मोहन बिष्ट,योगेश तिवारी,दीपक डालाकोटी,डा जे सी दुर्गापाल,शशि शेखर जोशी,आशुतोष जोशी,उदित कोठारी, कुमुद जोशी,ममता बिष्ट,आशा थापा, हनी गुरंग,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,हेमा सिजवाली, कवींद्र पांडेय,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

This post was published on 11/09/2023 1:03 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year