अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हिन्दी दिवस पर तमाम प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डाइट जी0जी0 गोस्वामी ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान चार प्रतियोगिताएं जिनमें निबंध प्रतियोगिता, कविता वाचन, क्विज व अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। जिसमें डाइट के प्रवक्ता डॉ0 प्रकाश पन्त ने हिंदी दिवस की महत्ता व भाषा विकास में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और प्रशिक्षुओं की भूमिका को विस्तार से बताया। डाइट प्रवक्ता, ललित मोहन पाण्डे,महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ0 सरिता पाण्डे,डॉ0 बी0सी0 पांडे व रमाकांत शर्मा अकादमिक समन्वयक अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मिश्रा, रजनी बाराकोटी, नवीन पूजा,रिया राजपूत ने किया। निर्णायक की भूमिका में अंकिता, धनंजय पाण्डे,संजना, सूर्य प्रताप सिंह व प्रकाश चन्द्र रहे। क्विज कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह, रिया राजपूत, नवीन व जगत भंडारी व प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। डाइट के प्राचार्य जी.जी.गोस्वामी के नेतृत्व में डाइट के सदस्यों व प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा नंदा देवी से चौघानबाटा तक प्रभात फेरी में शिरकत की। इसके बाद प्राचार्य के द्वारा…
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में विधायक मनोज तिवारी ने किया स्टेम लैब का उद्घाटन अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में स्टेम लैब (Science, technology, Engineering and mathematics) लैब का उद्घाटन माननीय विधायक अल्मोड़ा श्री मनोज तिवारी द्वारा किया गया है । उद्घाटन अवसर…
पोस्टर , स्लोगन एवं निबन्ध प्रतियोगिता का किया आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था अल्मोड़ा में साक्षरता दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें सभी उपस्थित डी एल एड प्रशिक्षुओं सहित तमाम गणमान्य डायट प्रवक्ता एवं कर्मचारियों ने साक्षरता दिवस मनाया। जिसमें पोस्टर , स्लोगन एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…