अल्मोड़ा: प्राध्यापकों पर लगा छात्र संगठनों से जुड़ने का आरोप
अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों ने परिसर के कुछ प्राध्यापकों पर छात्र संगठन से जुड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए विवि के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने कहा कि ऐसे में दूसरे छात्र संगठन के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक गलत व्यवहार कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर के एक शिक्षक को संगठन का नगर अध्यक्ष निर्वाचित करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कुलपति प्रो. बिष्ट से प्राध्यापक को संगठन के पद के साथ ही परिसर में दिए गए पद से हटाने, परीक्षा कक्ष में उनकी डयूटी नहीं लगाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में संजू सिंह, हर्षित दुर्गापाल, विक्रम सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
सोबन सिंह जीना के पुस्तकालय में पुस्तक मेले का उद्घाटन देश-विदेश के प्रकाशनों की पुस्तकें भी इस पुस्तक मेले में जनसामान्य के लिए उपलब्ध हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के ए.डी. पंत केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा दो दिवसीय पुस्तक मेले का आज उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.…
‘सुरम्य’ सांस्कृतिक समारोह का अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी में शुभारंभ सोबन सिंह जीना परिसर SSJU के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय ‘सुरम्य’ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य सभागार में मुख्य अतिथि रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, सत्र के अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, विशिष्ट…
कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने SSJ कैंपस के सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और योग विभाग का औचक निरीक्षण किया सोबन सिंह जीना परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और योग विभाग का औचक निरीक्षण किया।…