टिहरी झील में चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, 400 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
टिहरी जल विद्युत परियोजना की झील में चार दिवसीय राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्रस कप शुरू हो गया है। प्रतियोगिताओं में 22 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी बांध की झील अनुकूल है।
प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। उत्तराखंड के खिलाडियों के लिए इस प्रतियोगिता में 10% का आरक्षण रखा गया हैं। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य अयाोजित प्रतियोगिता में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रतियोगता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा और विजेता इसी वर्ष गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा जल्द ही दोबारा लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणा करते हुए कहा, विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को पांच प्रतिशत खेल कोटे की व्यवस्था करने को नियमावली बनाई जाएगी। उत्तराखंड की…
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सीधी भर्ती के…
38 वें राष्ट्रीय खेलों का अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में योगासन खेल का भव्य उद्धघाटन अल्मोड़ा 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में योगासन खेल का भव्य उद्धघाटन सुबह 10 बजे रेखा आर्य खेल मंत्री, उत्तराखंड के द्वारा किया गया…