X

उत्तराखंड: अब अंकिता भंडारी के नाम से जाना जायेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदलकर अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की पहली बरसी से दो दिन पहले बड़ी घोषणा की है। सीएम धामी ने कहा कि पौड़ी के श्रीनगर में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर होगा।

जिसके बाद ये नर्सिंग कॉलेज अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। सीएम ने कहा हम अंकिता के परिवार के साथ खड़े हैं। राज्य की हर बेटी का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


गौरतलब हो कि पौड़ी जिले की श्रीकोटडोभ गांव निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, दोस्त अंकित गुप्ता और रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर पर अंकिता के गायब होने पर शक जताया था। पुलिस ने पूछताछ की तो सभी ने अंकिता की हत्या की बात कबूली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 18 सितंबर को अंकिता को चीला बैराज की नहर में धक्का दे दिया था। इसके बाद 24 सितंबर को अंकिता का शव नहर से बरामद किया था। जिसकी बात इस केस ने प्रदेश के साथ देशभर में खूब चर्चा पाई।

This post was published on 17/09/2023 5:46 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post