अल्मोड़ा: स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक को शॉल उड़ाकर किया सम्मानित
अल्मोडा-राजकीय इंटर कॉलेज ज्योली में चल रहे पांच दिवसीय आवासीय भारत स्काउट एवं गाइड scout guide शिविर के तृतीय सोपान कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा कर्नाटक को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नाटक एवं विद्यालय परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कर्नाटक द्वारा इस शिविर में दिए गए भोजन व्यवस्था में सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कर्नाटक ने स्काउट गाइड scout guide की महत्ता पत्र प्रकाश डाला तथा बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अम्बा दत्त बलोदी,पी टी ए अध्यक्ष तारा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़क सिंह बिष्ट, दिगम्बर दत्त फुलोरिया,एम सी भट्ट,एस आर टम्टा,विक्रम सिंह बिष्ट,अशोक पन्त,पूजा रानी,ज्योति पालनी,किरन पाण्डे,सोनू पाण्डे,सुशील बाराकोटी,विनोद पाण्डेय,प्रधानाचार्य गणेश सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा-आज भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान का पांच दिवसीय आवासीय शिविर पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली अल्मोड़ा में प्रारंभ हुआ।शिविर के उद्घाटन सत्र में अपने विचार रखते हुए तारा सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य विवेकानंद स्कूल बागेश्वर ने भारत में स्काउट एवं गाइड की स्थापना एवं इसके महत्व…
ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी में वार्षिकोत्सव, पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मेधावियों को किया सम्मानित पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग (अल्मोड़ा) के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा शिक्षक, कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह एवं बोर्ड…
पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने मेधावीयों को किया सम्मानित मेधावी छात्र/छात्राओं को शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान कार्यक्रमपूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा गत वर्षो की भांति आज बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इन्टर कालेज बसर के मेधावी छात्र/छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम…