X

Haridwar: आशा व आशा फैसिलिटेटरों ने ज्वलंत समस्याओं को लेकर महारैली का किया आयोजन

Haridwar: मंगलवार 26 सितंबर को हरिद्बार जिले के कचहरी चौक रोशनाबाद सिडकुल में रेनू नेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ, एवं महामंत्री उत्तराखंड आशा फैसिलिटेटर संगठन की अध्यक्षता में जनपद हरिद्वार में महारैली का आयोजन किया गया।

यह महा रैली आशा, एवं आशा फैसिलिटेटर व ब्लाक कोर्डिनेटर , डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित करी गयी

रैली में आशा फैसिलिटेटर एवं आशाओं की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।

1. उनकी प्रमुख मांगे फैसिलिटेटरों को मोबिलिटी mobility 20 दिन के स्थान पर 30 दिन किया जाए,
२- न्यूनतम मानदेय फैसिलिटेटर को 24000 दिया जाए।
३- आशा कार्यकत्रियों को न्यूनतम मानदेय 18000 हजार किया जाए।
४- आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को सेवा नियमावली से आच्छादित किया जाय।
५-आशाओं को जो विभिन्न मदों का इंसेंटिव दिया जाता है इंसेंटिव दिया जाता है कई महीनो तक लटकाने के स्थान पर अनिवार्य रूप से हर महीने दिया जाए
६- आशाओं को ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन₹500 का भुगतान किया जाए
७- 2021 में आशाओं के द्वारा हड़ताल में शामिल अवधि प का भुगतान किया जाए ।
८- आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
९- आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को 60 वर्ष उम्र सेवा पूर्ण पर पेंशन दी जाए।
१०- सर्दी एवं गर्मी हेतु वर्दी दी जाए।
११- विभिन्न लिखित रिपोर्ट को प्रस्तुत करने के दृष्टिगत स्टेशनरी भत्ता दिया जाए।


इस मौके पर haridwar में रेनू नेगी के अतिरिक्त, मोनिका जिला अध्यक्ष हरिद्वार, कोषाध्यक्ष पूनम सैनी, संगठन मंत्री बोबिन, जिला मंत्री कुसुम मलिक, जिला उपाध्यक्ष सलेलिता, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष सरोज यादव, देहरादून जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सुमित सिंघल भारतीय मजदूर संघ मंत्री, सरिता रावत जिला महामंत्री उत्तरकाशी, विजयलक्ष्मी पुंडीर आशा कार्यकर्ता, सरिता राणा आशा कार्यकर्ता इत्यादि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर एवं भारती मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी हरिद्वार haridwar के कार्यकर्ता सम्मिलित व सैकड़ों की तैजात में आशा एवं आशा फेसिलेटटरो ने प्रतिभाग किया।

This post was published on 26/09/2023 10:14 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post