अल्मोड़ा- पुरानी पेंशन old pension व्यवस्था बहाली हेतु दिल्ली में रैली के दृष्टिगत ब्लाक भैंसियाछाना में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
सोमवार 25 सितंबर को राजकीय इंटर कालेज पीलछीना व खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलछीना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भैसियाछाना में प्रचार प्रसार किया गया।
प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन old pension बहाला जरूरी है अन्यथा मान सम्मान के साथ जीवन बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।
सभी को दिल्ली महारैली हेतु एकजुट होना ही होगा ब्लाक अध्यक्ष हरिवंश बिष्ट व कोषाध्यक्ष रमेश मेहरा ने कहा कि 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान RamLeela Maidan Delhi में होने जा रही पेंशन बहाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना है और आने बुढ़ापे की लाठी को बचाना है।
मोहन बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली restoration of old pension के लिए सभी को आगे आना होगा अन्यथा यह अभिसप्त व्यवस्था जिंदगी को लील जायेगी।
आज के कार्यक्रम में विशाल राणा, करन सेरोट, निशा पंत, कमलेश मिश्रा, सोमवती, गिरीश विष्ट, हरीश देला, किरन पाटनी, हरि सिंह मेहता, आलोक कुमार टम्टा, सुनीता राठौर, गीता तिवारी, सतीश मिश्रा, जितेन्द्र मेहरा, चंदन भट्ट, प्रमोद पत गणेश भंडारी, ललित मोहन लोहनी, नंदन कार्की, गिरीश विष्ट, अनिल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर पुरानी पेंशन के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य श्री धीरेन्द्र कुमार पाठक को मोहन सिंह विष्ट द्वारा ओपीएस अंकित टी शर्ट T-shirts प्रदान की गई।
This post was published on 26/09/2023 4:10 AM