SSJU: न्यू छात्रा छात्रावास के आस पास चलाया गया स्वच्छता अभियान
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के न्यू छात्रा छात्रावास के आस पास विधार्थियों द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
जिसे छात्रावास की अधीक्षिका साक्षी तिवारी द्वारा संचालित किया गया।इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका साक्षी ने कहा कि छात्रावास के आस पास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वच्छता का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें छात्रावास की लगभग दो दर्जन छात्राओं ने अपना योगदान दिया। प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक चले इस सफाई कार्यक्रम में छात्रावास के 200 मीटर की परिधि के क्षेत्र में सफाई की गयी।
सफाई कार्यक्रम में SSJU के छात्रावास अधीक्षिका साक्षी तिवारी,चम्पा बकरी, नन्दन लाल,कविता,दीपा, महेन्द्र, दामोदर,वन्दिता मेहर,निशू,भूमिका,तनुजा,अंशिका, ज्योति,गुड़िया,हिमानी,रिचा,भारती,कृतिका,पिंकी,नीमा,अंशिका चौहान,सुहानी,रिया,अंश,युग सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रही।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर इला साह और शैलजा छात्रावास की मैट्रन ने साथ शैलजा छात्रावास में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। प्रो साह ने निरीक्षण के दौरान शैलजा छात्रावास में कराए गए कार्यों को लेकर छात्राओं एवं अधीक्षिका से जानकारी ली।…
बेस चौकी पहुंचे ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी अल्मोड़ा। देर रात तक हंगामा करना, जोर जोर से म्यूजिक बजाना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक भला किसे परेशान नहीं करेगा। ऐसा ही मामला नगर में दिखने को मिला। यहाँ के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान…
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJ U द्वारा नमामि गङ्गे अभियान के तहत गङ्गा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान छात्र-छात्राओं द्वारा धारों, नौलों एवं परिसर के आस-पास की गई सफाई नोडल अधिकारी डॉ0 नवीन भट्ट ने प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता शपथ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा राज्य…