अल्मोड़ा। एसएसपी ने कल 4 अक्टूबर से शीतकाल के दृष्टिगत नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में किया आंशिक परिवर्तन
रामचंद्र राजगुरु , एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा शीतकाल के दृष्टिगत कल दिनांक 04.10.2022 से नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।
अल्मोड़ा नगर में शीतकालीन यातायात प्लान-
- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
- एल0आर0साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से सायं 07.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- रविवार के दिन नगर के मालरोड पर वन वे व्यवस्था लागू नही रहेगी।
This post was published on 03/10/2023 9:23 AM