X

मौसम लेगा करवट, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट ज़ारी

उत्तराखंड में खिलखिलाती धूप के बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है। विभाग के अनुसार 15,16 और 17 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इन तीन दिनों में मैदानी जिलों में हल्की बारिश तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जहां 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी अधिक देखने को मिलेगी, तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार भी जताए गए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को मैदानी इलाकों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बारिश और बर्फबारी के बाद चारधाम में तापमान काफी गिर जाएगा। इस साल सितंबर के आखिर में उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई हो चुकी है।

आने वाली इस शीत ऋतू की पहली बारिश से मौसम का मिजाज कुछ ठंडा हो जायेगा।

This post was published on 15/10/2023 1:22 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year