X

SSJU कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ भाष्कर चौधरी ने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास स्थल का निरीक्षण कर कुलपति जी के निर्देशन पर कुलपति आवास एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण करने, संस्था के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है।

उन्होंने निर्माणाधीन भवन स्थल पर निर्माण कार्यों में संलग्न अधिकारियों से चर्चा की और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। इस अवसर पर उनके साथ विश्वविद्यालय के प्रकाश सती उपस्थित रहे।

This post was published on 30/10/2023 12:35 PM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year