SSJU: थोड़ा और कर लें रिवीज़न, परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश सामंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी के निदेशानुसार 20 नवंबर,2023 से शुरू होने वाली परीक्षा अब दिनांक 28 से आरंभ होंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा 20 नवंबर के स्थान पर दिनांक 28 नवंबर से आयोजित होंगी।
इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 स्नात्तक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल www.ukstudent.samarth.edu.in के माध्यम से शुरू हो गयी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2023 है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा रहे हैं। विद्यार्थी…
इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in में जाकर अपना पंजीकरण अथवा आवेदन करवा सकते है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने एलएलबी, प्रथम सेमेस्टर तथा एलएलएम, प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए पोर्टल पर क्लिक कर शुरुआत की। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में सत्र: 2023-24 हेतु…