बड़ी ख़बर: मुख्यमंत्री धामी ने मजदूरों से की मुलाक़ात, सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस रवाना
उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस रवाना हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर से बचाए गए श्रमिकों से मुलाकात की।
स्थानीय लोगों ने सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मिठाइयां बांटी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा मैं खुश हूं क्योंकि सिल्कयारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर कहा बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। धैर्य, परिश्रम एवं आस्था की हुई जीत।
सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम खत्म; बचावकर्मी 41 श्रमिकों तक सफलतापूर्वक पहुँचे। बचावकर्मियों ने मंगलवार को उत्तराखंड में सिल्कयारा सुरंग में 60 मीटर तक फैले मलबे को तोड़ दिया, जिससे 16 दिनों से अंदर फंसे 41 श्रमिकों की कठिनाई समाप्त हो गई। साइट पर मौजूद उत्तराखंड के एक वरिष्ठ अधिकारी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग का दौरा कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। टनल हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया…
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान अंतिम चरण में है। श्रमिकों को आज किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है। घटना स्थल पर एम्बुलेंस तैनात हैं। चिन्यालीसौंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार…