X

मौसम अपडेट: ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के साथ बढ़ सकती है ठीठुरन

उत्तराखंड प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में भीनी भीनी धूप तो सुबह शाम ठीठुरन है।

वही आने वाले दिन में राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुआ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया इस बीच मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बरसात तथा ऊंचाई वाले स्थान में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर तथा 11 दिसंबर को उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय उथले से माध्यम कोहरा रहने की भी संभावना है।

This post was published on 10/12/2023 3:26 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year