विश्वनाथ घाट पर शवदाह में लोगों को आ रही दिक्कतें, सभाषद अमित साह मोनू और उनके साथी पहुंचे वन निगम कार्यालय
अल्मोड़ा(15 दिसम्बर) शुक्रवार को लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू और उनके साथी वन निगम के कार्यालय पहुंचे ।
जहां पर उन्होंने वन निगम के डी.एल.एम से वार्ता करने के लिए पहुंचे डी.एल.एम के अवकाश में जाने के कारण उनकी फोन द्वारा उनसे वार्ता हुई और उन्होंने बताया गया कि विश्वनाथ घाट पर शवदाह करने में लोगों को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है क्योंकि लकड़ियां वहां पर काफी पतली है और शवदाह करने में मोटी लकड़ियों की अत्यंत आवश्यकता रहती है जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है । डी.एल.एम अनिल कुमार ने बताया कि कल तक विश्वनाथ घाट में मोटी लड़कियां पहुंच जाएगी जिससे लोगों की समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा ।
आज वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, कॉपरेटिव बैंक के निवर्तमान डायरेक्टर विनीत बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गोस्वामी,अर्जुन सिंह बिष्ट,दिनेश मटपाल,आदि लोग रहे।
Almora घर में घुसा सांप,पार्षद अमित साह मोनू ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ किया रेस्क्यू अल्मोड़ा-अल्मोड़ा वार्ड पनिउडियार में नवीन चंद्र तिवारी के भवन में रसैल वाइपर प्रजाति का सांप आ गया। भवन स्वामी द्वारा इसकी सूचना पार्षद अमित साह को दी गयी जिससे बाद पार्षद अमित साह…
वन निगम के महाप्रबंधक को लिखा पत्र अल्मोड़ा-श्मशान घाटों में दाह संस्कार हेतु लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए वन निगम के महाप्रबंधक को इस आशय से पत्र प्रेषित किया है। कर्नाटक ने…
कहा अगर विभाग के अधिकारी कल नहीं पहुंचे सड़क का निरीक्षण करने तो होगा विशाल जन आन्दोलन अल्मोड़ा-नगर का गैस गोदाम लिंक मार्ग लम्बे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है।इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए लम्बे समय से लगातार जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों विभाग से मांग करते आ…