J&K: राजौरी में सैन्य वाहनों पर आतंकवादी हमला, चार शहीद
जम्मू-कश्मीर: राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर आतंकवादी हमला किया गया। हमले के बाद जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकवादी हमले में सेना के 4 जवानों ने अपनी जान गंवाई। 2 अन्य घायल हो गए।
आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सेना अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए जा रहे वाहनों को निशाना बनाकर आतंकियों ने धेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच स्थित धत्यार मोड़ पर इस हमले को अंजाम दिया।
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है।
सुरक्षाबलो ने आज सुबह राजौरी जिले की गलियों के वन क्षेत्र में पैदल अभियान की योजना बनाई है।
राजौरी हत्याकांड के बाद जम्मू-कश्मीर में जवान अलर्ट मोड पर, आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो सिपाही घायल आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो सिपाही घायल श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर और राजौरी घटना के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर है। आतंकियों के सफाए के लिए जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के…
कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच लाल शहीद आज सुबह उत्तराखंड के लिए दुखद खबर ले कर आयी। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जांबाजों ने अपनी शहादत दी है। उत्तराखंड वासियों में अपने बेटों की शहादत पर दुख है और हर…
Pehalgam terrorist attack: पहलगाम आतंकी हमले में हाथ से पाकिस्तान का इंकार, TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली पहलगाम, दक्षिण कश्मीर में 20 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, और…