X

हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू

कुमाऊ क्षेत्र की जनता के लिए काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। काठगोदाम डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी।

यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की लगातार मांग के चलते इस बस के संचालन का निर्णय लिया गया है। ये बस रात साढ़े आठ बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से ये बस अपराह्न साढ़े तीन बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।

22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। गुरुवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में बस अयोध्या से शाम 3ः30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

This post was published on 06/01/2024 2:28 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year