X

मौसम अपडेट: प्रदेश के सभी जिलों में बर्फबारी व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों कभी धूप कभी बारिश का दौर छाया हुआ है। वही मौसम विभाग ने चार फरवरी के लिए सभी जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली और रूद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं अल्मोड़ा बागेश्वर सहित अन्य जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने व ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में 2500 मी व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। यह सिलसिला 6 फरवरी तक जारी रह सकता है।

येलो अलर्ट का प्रभाव

ओलावृष्टि वृक्षारोपण, बागवानी और खडी फसलों को नुकसान पंहुचा सकती है ।

  • खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं ।
  • कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि
  • ओलावृष्टि से खुले में खड़े वाहन को क्षति पहुंचना |

सुझाव

कटी हुई उपज (यदि खेत में हो) को सुरक्षित स्थान पर रखें ।

  • पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए ओलों के जाल का प्रयोग करें ।
  • गर्जन / आकाशीय बिजली के समय घर के अन्दर रहे, खिडकियाँ और दरवाजे बंद रखें ।
  • गर्जन / आकाशीय बिजली के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहे ।
  • लोगो को सलाह दी जाती है कि वे गर्जन / आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों / पक्के मकानों में शरण ले, पेड़ो के नीचे शरण ना ले |
  • गर्जन और ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर न बांधें ।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तूफान/बिजली गिरने की गतिविधियों के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों/पक्के घरों में शरण लें; पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों/आश्रय पार्किंग में पार्क करें ।

This post was published on 04/02/2024 3:25 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post