X

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी ने छापेमारी की

देहरादून: आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई परिसरों में तलाशी ली गई। जांच एजेंसी ने रावत के करीबियों के दिल्ली और चंडीगढ़ के 12 ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रावत के मंत्री रहते कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में टाइगर सफारी प्रोजेक्ट के लिए 169 पेड़ों की जगह 6 हजार पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी। इसके अलावा अवैध निर्माण भी हुआ था।इस मामले में रावत और तब के कुछ अधिकारियों और उनके करीबियों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। ED आज इसी मामले को लेकर छापेमारी कर रही है। इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने भी रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।रावत 2019-20 में भाजपा सरकार में वन मंत्री थे। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

This post was published on 07/02/2024 6:52 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year