X

हल्द्वानी हिंसा: मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान अधिकारियों और कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

बनभूलपुरा में गुरुवार शाम हुई हिंसा और आगजनी के दूसरे दिन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने बनभूलपुरा का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

हल्द्वानी में बनभूलपुरा की घटना पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी निलेश आनंद भरणे ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

हल्द्वानी में बनभूलपुरा की घटना पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजधानी देहरादून में थाना और चौकियों पर तैनात पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

हिंसा की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और यहां घायल लोगों और पुलिसकर्मियों से उनका हालचाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली।

इससे पूर्व राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

वहीं अतिक्रमण को हटाने को लेकर कल हुई आगजनी और पथराव के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। उत्तराखण्ड पुलिस दंगाइयों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से उपलब्ध CCTV फुटेज के आधार पर कर रही है।

This post was published on 09/02/2024 1:46 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year