Uttarakhand: गुरिल्लाओं को नौकरी व पेंशन नहीं देने पर करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
Uttarakhand: गुरिल्लाओं को नौकरी व पेंशन नहीं देने पर करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
शनिवार को घनसाली में गुरिल्ला संगठन की एक आम बैठक संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह सजवाण एवं जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में कहा कि सरकार बार-बार गुरिल्लाओ को केवल आश्वासन दे रही है और काम नहीं कर रही है। जिससे गुरिल्लाओं में आक्रोश व रोष व्याप्त हैं।
गोरिल्ला संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सजवाण ने कहा है कि अगर सरकार तुरंत मणिपुर की तर्ज पर गुरिल्लाओं को नौकरी व पेंशन नहीं देती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में गोरिल्ला जगह-जगह चुनाव का बहिष्कार करेगी।
महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर सरकार तुरंत इस पर काम नहीं करती है तो 10 मार्च से एसडीएम कार्यक्षेत्र पर धरना देंगे।
इस आम बैठक में दिनेश प्रसाद गैरोला,ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह साजवाण, महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल, सचिव अरविंद सिंह रावत, सरोज सिंह भंडारी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
गुरिल्लाओं ने तीन सूत्रीय मांगों की स्वीकृति को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्र कीर्ति नगर भोलू भारदारी पार्क में गुरिल्लाओं ने एक मीटिंग आहूत की। जिसमें नौकरी पेंशन आश्रितों को लाभ और गोरिल्लाओं को एक मुस्त राशि की मांग की गई। इसके बाद मांग पत्र एसडीएम को पत्र सौंपा गया।…
अगर उत्तराखंड में हालात उग्र होते हैं तो पूरी जिम्मेदारी धामी सरकार की होगी- धामी सरकार आज दिनांक 5.12.2024 को एस एस बी गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन मीटिंग भिलंगना ब्लॉक के घनसाली गैस गोदाम के पास एक अति आवश्यक एवं आपातकालीन मीटिंग एसएसबी गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं…
गुरिल्लाओं ने तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में बनाई ठोस रणनीति आपातकालीन मीटिंग आहूत प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 27.06. 2025 को कीर्तिनगर भोलू भरदारी पार्क में एक आपातकालीन मीटिंग आहूत की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें कीर्तिनगर ब्लॉक, हिंडोलाखाल ब्लॉक,…