X

SSP देवन्द्र पिंचा ने स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल आईटीआई चितई का किया निरीक्षण

एसएसपी अल्मोड़ा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल आईटीआई चितई का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 22.02.2024 को आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल आईटीआई चितई, अल्मोड़ा का जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अर्द्धसैनिक बलों के प्रवास स्थलों एवं पार्किंग स्थलोंआदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टिगतसभी बिन्दुओं को चेक कर चर्चा की गयी, पायी गयी कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुवंर, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, आर0आई रेडियों श्री उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा, प्रभारी निर्वाचन प्रकोष्ठ श्री टी0आर0 बगरेठा, एफएसओ श्री महेश चन्द्र, अपर उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि0 विनोद मौर्या, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा एवं अधिशासी अभियंता प्रा0 खण्ड लोनिवि एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लोनिवि मौजूद रहे।

This post was published on 22/02/2024 12:53 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year