X

Nainital: बड़े भाई की चिता जली, छोटे ने भी त्यागे प्राण

नैनीताल: यहां बड़े भाई की चिता को अग्नि देने के बाद छोटे भाई ने भी दम तोड दिया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर का निधन हो गया। जैसे ही बड़े भाई की चिता को अग्नि दी गई, वैसे ही उनके छोटे भाई को भी हार्ट अटैक आ गया।  मिली जानकारी के अनुसार डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया।शमशान घाट में जैसे ही उनकी चिता को अग्नि को दी गई तो उनके छोटे भाई को भी हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में छोटे भाई को अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में दर्द हुआ। दर्द बढ़ने लगा तो उन्हें परिवारजन ब्रजेश अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

This post was published on 01/04/2024 11:47 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year