X

चम्पावत: चाचा पर नाबालिक भतीजी से दुष्कर्म करने का लगा आरोप

उत्तराखंड के चंपावत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। चाचा पर अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मुख्यालय चम्पावत से करीब 10 किलोमीटर के एक गांव का मामला है। नाबालिग भतीजी पढ़ाई के लिए शहर में किराये में रहती थी। चाचा पर आरोप है कि उसने 15 वर्षीय भतीजी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर मामला परिजनों को बताया। मामला कोतवाली जा पहुंचा। महिला सेल की प्रभारी मामले की जांच कर रही हैं।

This post was published on 12/05/2024 8:27 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year