uttarakhand: इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ
uttarakhand: इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ
राज्य के 13 अशासकीय महाविद्यालयों में पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनको पुरानी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों से ऐसे शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण मांगा है।प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से इस बाबत सभी कॉलेजों के प्रबंधन और प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इन अशासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं जो एक अक्तूबर 2005 से पहले की विज्ञप्ति के आधार पर चयनित हुए हैं।लेकिन उनकी नियुक्ति इसके काफी बाद हुई, ये लोग पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे से बाहर हैं। लेकिन अब जल्द ही इनको पुरानी पेंशन स्कीम में जोड़ा जाएगा
कहा जब राजनेताओं को मिल सकती है भारी भरकम पेंशन तो कर्मचारियों की पेंशन बन्द क्यों? अल्मोड़ा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पूरे देश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के साथ एक पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है।जिसमें उन्होंने कहा है कि…
मज़खाली, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की एक बैठक रा०इ०का० मज़खाली में आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान द्वाराहाट प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नेशनल मूवमेंट…
बागेश्वर से भी बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंसन बहाली हेतु अटारी बार्डर से निकली रथ यात्रा अल्मोड़ा पहुँची । जिसमें इसके स्वागत में बढ़ी संख्या में शिक्षक रैमजे इण्टर कॉलेज में पहुँचे, बागेश्वर जनपद से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग…