X

एग्जिट पोल से उत्साहित अजय भट्ट के घर पहुंचे कार्यकर्ता

एग्जिट पोल से उत्साहित अजय भट्ट के घर पहुंचे कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल से भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं,नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह उत्साहित नजर आ रहे हैं, उनके घर में अभी से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कल आने वाले नतीजे को लेकर अजय भट्ट ने मीडिया को बताया कि जिस तरह लोगों का उत्साह है। उसे यह स्पष्ट है की बड़े बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और प्रत्येक सांसद 5 लाख से अधिक वोटो से जीतने जा रहा है।

  • एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया: सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत होंगे।
  • एग्जिट पोल के नतीजे: लगभग सभी एग्जिट पोल्स में NDA को भारी बहुमत मिलते दिखाया गया है।
  • राहुल गांधी का बयान: राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को “मोदी पोल” कहा और इन नतीजों को खारिज कर दिया।
  • TV9 एग्जिट पोल: TV9 के एग्जिट पोल में NDA को 346 सीटें, I.N.D.I.A ब्लॉक को 162 सीटें और अन्य को 35 सीटें दी गई हैं।
  • वोट प्रतिशत: एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 47.28% वोट और I.N.D.I.A ब्लॉक को 36.03% वोट मिलने की उम्मीद है।
  • I.N.D.I.A ब्लॉक का दावा: I.N.D.I.A ब्लॉक ने अपने आकड़ों में 295 सीटें जीतने का दावा किया है।
  • उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु: I.N.D.I.A ब्लॉक ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से सबसे ज्यादा 40-40 सीटें मिलने का दावा किया है।
  • एग्जिट पोल्स को खारिज: विपक्षी नेताओं ने एग्जिट पोल्स को खारिज कर दिया है और 4 जून के वास्तविक परिणामों का इंतजार करने की बात कही है।
  • मोदी सरकार की वापसी: एग्जिट पोल्स में मोदी सरकार की तीसरे बार सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है।
  • प्रेस कांफ्रेंस: I.N.D.I.A ब्लॉक ने अपने आकड़ों को मीडिया के साथ साझा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की थी।

This post was published on 03/06/2024 10:59 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year