X

मंगवाई कढ़ाई पनीर, निकली हड्डी, होटल सील

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर स्थित हवेली होटल में उड़ीसा के आब्जर्वर के खाने में हड्डी आने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने न सिर्फ होटल स्टाफ को फटकार लगाई बल्कि प्रशासन को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी चंद्रकांता, पुलिस व खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। होटल हुआ सील।

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के डायरेक्टर श्रीश कुमार सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं। उस समय वह उड़ीसा के वर्कर जिले में भटली लोकसभा के ऑब्जर्वर भी हैं।

हवेली होटल में रुके थे खाने के लिए

बीते शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे हर्ष के साथ अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे थे। वह गजरौला में हाईवे किनारे स्थित हवेली होटल में खाना खाने के लिए रुक गए। खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर व दाल मखनी ऑर्डर दिया। खाना आने के बाद जब उन्होंने शुरू किया तो कढ़ाई पनीर में एक हड्डी आ गई। खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर व दाल मखनी ऑर्डर दिया। खाना आने के बाद जब उन्होंने शुरू किया तो कढ़ाई पनीर में अचानक से मुर्गे की हड्डी आ गई। उन्होंने पहले होटल के स्टाफ को फटकार लगाई और फिर डीएम राजेश कुमार त्यागी को सूचना दी।

कुछ देर बाद मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह व खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कढ़ाई पनीर में हड्डी होने की पुष्टि की। टीम ने जो हड्डी खाने में निकली थी उसका नमूना भी लिया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। होटल को एसडीएम ने सील कर दिया।

This post was published on 04/06/2024 2:39 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year