X

एम्स ऋषिकेश में भर्ती सीएम योगी की माँ सावित्री देवी

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था इससे पहलेबीती 14 मई को एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक थाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। इसलिए उन्हें यहां जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमति सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

This post was published on 08/06/2024 5:18 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post