X

Uttarakhand: ITI में 29 ट्रेडों के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड के 90 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 29 ट्रेडों के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन ITI में करीब  8,164 सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी http://www.dsde.uk.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर संस्थानों की सीटें और नाम उपलब्ध हैं।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड के केवल 90 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्रों के लिए प्रवेश सत्र 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ITI में अलग-अलग 29 ट्रेड हैं, जिनमें एडमिशन होंगे।

सीटों की सांख्या 

  • सामान्य श्रेणी, 4,327
  • अनुसूचित जाति, 1,551
  • अनुसूचित जनजाति, 3,27
  • ओबीसी, 1,143
  • ईडब्ल्सूएस, 8,16

This post was published on 08/06/2024 10:47 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post