उखीमठ: महिलाओ ने राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया योग दिवस
उखीमठ: महिलाओ ने राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया योग दिवस
रुद्रप्रयाग। उखीमठ तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए आज पतंजलि योगपीठ के महिलाओं योगा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस योग दिवस में पतंजलि योगपीठ के महिला पदाधिकारियों ने अलग अलग तरीके से महिलाओं को योगा प्रशिक्षण देकर जागरूक किया। इस ये योगा दिवस में मंच संचालन गुडी,व योगा प्रशिक्षण मीना नौटियाल व बबिता भट्ट के द्वारा किया गया। अखोड़ी गाव की मीना नौटियाल ने बताया हम पतंजलि योगपीठ के अंतर्गत अलग अलग जगहों पर अलग अलग समय पर महिलाओं को योगा का प्रशिक्षण देते रहते हैं। आज़ ऊखीमठ की महिलाओं ने इस योगा दिवस में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी गुडी भंडारी, ऊखीमठ तहसील के प्रभारी मीना नौटियाल, पूर्व जिला प्रभारी बबीता भट्ट, जिला संरक्षक प्रभारी राजेश्वरी सेमवाल, आदि महिलाएं मौजूद रहे।
उत्तराखण्ड। पांडव नृत्य उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख लोकनृत्य के रूप में जाना जाता है। यह नृत्य महाभारत में पांच पांडवों के जीवन से सम्बंधित है। इन दिनों रुद्रप्रयाग जिले के गांव दशज्यूलआ नागपुर पट्टी महड़ गांव में 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा…
वैदिक तरीके से हवन यज्ञ आज रविवार को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की (संयोजक) कुमारी ज्योति सतवाल के दिशा निर्देशन, अनुभवी प्रशिक्षण, सफल नेतृत्व में आज( नि:शुल्क योग शिविर) का समापन विधिवत पूजन विधि विधान के साथ हुआ। परमपिता परमेश्वर को स्मरण करते हुए वैदिक तरीके से…
योग भारतीय संस्कृति का प्राण है- कपिल शास्त्री योग निलेनियम शोध संस्थान अल्मोड़ा एवं उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सयुक्त (प्रयास) तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय जज प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ (उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ कपिल शास्त्री जी कुमाऊं प्रभारी भास्कर ओली…