सेल्फी लेना पड़ा भारी, खाई में गिरने से महिला की मौत
पहाड़ों में हर जगह सेल्फी के लिए नहीं बनी है, यह गंभीर हादसे को न्योता दे सकती हैं। ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ से सामने आया है। यहाँ तैनात फार्मासिस्ट 37 वर्षीय सोनल पायल अपने पति के साथ पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान दोनों ने रास्ते में वादियों के बीच बाइक खड़ी की और फोटो खिंचवाने लगे। तभी बैलेंस बिगड़ने से सोनल 100 मीटर खाई में गिर गई. पत्नी को खाई में गिरा देख पति भी खाई में उतर गया. लेकिन आधे रास्ते के बाद वह भी जंगल में भटक गया.इसके बाद किसी तरह पति ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर सोनल को चेक किया तो सोनल की सांसे थम चुकी थीं। इसके बाद एसडीआरएफ ने सोनल के शव को रेस्क्यू किया। दूसरी तरफ जंगल में भटक गए पति को सकुशल सड़क तक पहुंचाया. बताया जा रहा है कि महिला हरिद्वार के रुड़की शहर की रहने वाली है। फिलहाल परिजनों को महिला के मौत की खबर दे दी गई है।
This post was published on 28/06/2024 2:47 AM