X

सोशल मीडिया पर स्कूटी से स्टंट करते हुए रील अपलोड करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर स्कूटी से स्टंट करते हुए रील अपलोड करना पड़ा भारी, अल्मोड़ा पुलिस के इंटरसेप्टर प्रभारी ने की स्कूटी चालक के विरुद्ध कार्यवाही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत कर 3500/- रुपए की का चालानी कार्यवाही

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग/स्टंट करने  वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

सोशल मीडिया पर रील की अपलोड
         
एक स्कूटी चालक द्वारा तीन सवारी बिठाकर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील अपलोड की गयी थी।
जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उपरोक्त स्कूटी चालक को बुलाया गया। जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी द्वारा दिनांक 02.07.2024 को स्कूटी चालक अर्जुन बरगली के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 3500 रु0 का जुर्माना शुल्क वसूला गया।

हमेशा करें यातायात नियमों का पालन

           उपरोक्त युवकों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने व भविष्य में इस प्रकार के स्टंट आदि न करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। साथ युवकों द्वारा अपनी गलती का एहसास होने पर मांफी मांगते हुए पुनः ऐसा न करने की बात कही गयी।

This post was published on 03/07/2024 10:35 AM

Categories: सबसे FAST
Tags: almora news
swati tewari: working in digital media since 5 year