भीमताल रोड में मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी
भीमताल रोड में मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी
हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला।
शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है।इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहा आया होगा। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, एसआई गगनदीप सिंह, सिमरन कौर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
भीमताल झील में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से सनसनी Sensation due to the recovery of unidentified woman's body in Bhimtal lake भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने…
बागेश्वर । बैजनाथ के डंगोली चौकी क्षेत्र में पिंगलों गांव में महिला और बच्चे का शव मिलने से तहलका मचा हुआ है। एक महिला का शव हैगाड़ नाले और एक बच्चे का शव दो सौ मीटर दूर मिला। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्फिलहाल इसे दोहरा हत्याकांड…
गधेरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस…