Paris Olympic 2024: फाइनल में पहुँची विनेश, चाचा महावीर बोले विनेश की जीत बृजभूषण सिंह के मुंह पर तामाचा
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में आज 50 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी के कुश्ती सेमीफाइनल मैच में भारत की प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नेलिस गुजमान के साथ हुआ।
विनेश ने 5–0 की बढ़त के साथ मुकाबला जीतकर फाइनल में ली एंट्री
भारत की विनेश फोगाट और क्यूबा की युस्नेलिस गुजमान के बीच हुए कुश्ती के इस सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश 5–0 की बढ़त के साथ मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है और इसी के साथ वह ये कारनामा करने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बन चुकी हैं।
फाइनल से पहले ही भाजपा नेता बृजभूषण सिंह बड़ा मुद्दा बन चुके हैं. जिनके विरोध में लड़ने के लिए विनेश ने भारत की सड़कों पर रात-दिन एक कर दिए। अब फाइनल में पहुंचते ही उनके अंकल महावीर फोगाट ने बृजभूषण सिंह को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ कह दिया कि विनेश की जीत बृजभूषण सिंह के मुंह पर तामाचा है। जो हमारी बेटी ने किया है, वह बृजभूषण सिंह कभी नहीं कर सकते। उन्होंने विनेश का काफी नुकसान किया है। लेकिन जनता विनेश के साथ है। उन्होंने कहा कि बेटी ने मेरे सपने पूरे किए। मेरा आशीर्वाद है कि विनेश को भगवान और भी आगे बढ़ाए।’ उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट इस बार गोल्ड लेकर आएंगी और पिछले दो टूर्नामेंट्स की भरपाई कर देंगी।
सेमीफाइनल से पहले आज ही दो पहलवानों को चटाई थी धूल
विनेश ने आज मंगलवार को महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम वेट कैटगरी में जीत के साथ शुरुवात की। पहले मैच की जीत कोई मामूली जीत नहीं थी बल्कि इस मैच में विनेश ने टोक्यो ओलंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी जापान की यूई सुसाकी को हराया। इसके बाद आज ही हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की पहलवान को शिकस्त देकर विनेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ।
This post was published on 07/08/2024 1:11 AM