X

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में भी चलेगा ट्रायल

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में भी ट्रायल चलेगा गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट देहरादून ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मेंआरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित गुप्तापर आरोप किए हैं तयआरोप है कि इन्होंने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया, जो उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां करता था।अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी गिरोह ने वर्ष 2009 से 2022 तक अपने होटल वनंतरा,थाना लक्ष्मणझूला, जिला पौड़ी के अलावा हरिद्वार के क्षेत्रों में हत्या, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियां कीं।

गिरोह ने अवैध धन अर्जित किया और समाज में भय का माहौल बनाया। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।कोर्ट ने इन सभी आरोपों को सही पाया और आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए ट्रायल चलाने का आदेश दिया है।

This post was published on 21/08/2024 3:14 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year