X

दोस्त को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोस्त को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए शशांक डोभाल हत्याकांड में पुलिस ने मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हाइवे फ्लाईओवर के नीचे से दीपक यादव और शिखर सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शशांक डोभाल (मृतक) के दोस्त हैं। मामले में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।बता दें कि बीते 27 अगस्त को नगर के खड़कपुर देवीपुरा में पुलिस को पानी में एक युवक का शव होने की सूचना मिली थी. शव की शिनाख्त शशांक डोभाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आवास विकास के रूप में हुई थी। मृतक युवक की शिनाख्त परिजनों ने की थी। परिजनों ने शशांक की हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर दी थी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आज शशांक डोभाल (मृतक) के दोस्त दीपक यादव और शिखर सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक शशांक डोभाल उनका दोस्त था और हम साथ में स्मैक का नशा करते थे, जिसके चलते शशांक डोभाल (मृतक) उनका कुछ पैसों का कर्जदार बना हुआ था। घटना वाले दिन तीनों ने साथ में स्मैक का नशा किया, तभी पैसों का तकादा करने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद खाली पड़े प्लॉट, जिसमें पानी भरा हुआ था, उसमें एक आरोपी ने शशांक डोभाल को धक्का दे दिया। ज्यादा नशे के कारण शशांक वहां से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों वहां से भाग गए।

This post was published on 30/08/2024 3:14 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year