X

जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर दरांती से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर दरांती से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

नैनीताल से सटे ग्रामीण क्षेत्र में चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद में एक भाई अपने परिवार के साथ चचेरे भाई के घर में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं चचेरे देवर ने भाभी पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने राजस्व पुलिस को घटना की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।घुग्घू सिगड़ी निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उसका चचेरे भाइयों से जमीन और अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम को चचेरे भाई के साथ उसकी फिर से कहासुनी हो गई। इस चचेरा भाई अपने परिवार सदस्यों के साथ उनके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। आरोपी ने उनकी पत्नी पूजा (33) पर दरांती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात में वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर बुधवार सुबह वह पत्नी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां पत्नी के सिर पर आठ टांके आए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

This post was published on 12/09/2024 7:30 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year