X

भाजपा सर्वे के आधार पर करेगी प्रत्याशी का चयन

देहरादून-(समाचार सारांश) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उपचनुाव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि भाजपा सर्वे के आधार पर प्रत्याशी का चयन करेगी। भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का चयन सर्वे के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द पर्यवेक्षक और सर्वे की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसन्न नागर निकाय और पंचायत चुनावों में भी प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर ही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत का भी दावा करते हुए उन्होंने आम कार्यकर्ताओं का भी आवाहन किया है कि वह इन दोनों चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।

This post was published on 18/09/2024 1:42 AM

Tags: Kedarnath
swati tewari: working in digital media since 5 year