Breaking News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला छह महीने का सेवा विस्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है, जिससे राज्य में मुख्य सचिव के पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था, और इससे पहले उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अब भारत सरकार ने उन्हें फिर से छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है, जिससे उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हुई थीं। उनके कार्यकाल के समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था।सेवा विस्तार की घोषणा के साथ, प्रदेश सरकार ने यह संकेत दिया है कि राधा रतूड़ी का अनुभव और प्रशासनिक क्षमता राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, और उनका नेतृत्व प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है।
This post was published on 28/09/2024 1:08 PM