X

Uttarakhand News: 2 कैदियों के भाग जाने पर 6 क्रमिक निलंबित

Uttarakhand News: 2 कैदियों के भाग जाने पर 6 क्रमिक निलंबित

उत्तराखण्डः 13 अक्टूबर 2024, रविवार को  प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिला कारागार, हरिद्वार haridwar से दो बंदियों के भाग जाने की घटना पर 6 कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।  उप महानिरीक्षक कारागार इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे।

साथ ही उन्होने  बताया गया कि जिला कारागार, हरिद्वार से  निरूद्ध सिद्धदोष बंदी पंकज पुत्र मगन लाल एवं विचाराधीन बंदी रामकुमार पुत्र रक्षाराम दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 की सायंकाल को कारागार से निकल गए। उक्त घटना में संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा इस घटना के लिए 06 कार्मिकों 1. प्यारे लाल आर्य, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल, 2. कुंवर पाल सिंह, उप कारापाल सर्किल जेलर / चक्राधिकारी 3. प्रेमशंकर यादव, दिन हेड वार्डर, 4. विजय पाल सिंह, हेड वार्डर-प्रभारी गिर्दा हेड 5. ओमपाल सिंह, बंदीरक्षक प्रभारी निर्माण स्थल, 6. नीलेश कुमार, हेड वार्डर प्रभारी गेटकीपर को उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति बरती गयी लापरवाही एवं उदासीनता के निमित्त प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच हेतु उप महानिरीक्षक कारागार को निर्देशित किया गया है। विस्तृत जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही संपादित की जायेगी।

This post was published on 13/10/2024 7:56 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post